Advertisement
23 November 2020

कोरोना के नये मामले बढ़ने का सिलसिला जारी; दिल्ली, महाराष्ट्र, बंगाल और यूपी में सबसे अधिक मौत

देश में कोरोना के मामलों में फिर तेजी आती जा रही है और पिछले कुछ दिनों से 45 हजार से अधिक नये मामले रोज सामने आये हैं हालांकि इस बीमारी को मात देने वालों की संख्या में भी औसतन इजाफा हुआ है जिससे सक्रिय मामलों की दर पांच फीसदी से नीचे है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 44,059 नये मामले सामने आये और संक्रमितों का आंकड़ा 91.39 लाख हो गया है। सक्रिय मामलों में 2524 की वृद्धि से यह संख्या 4,43,486 हो गयी हैं। इस दौरान 41,024 मरीज ठीक हुए जिसे मिलाकर कोरोना को शिकस्त देने वालों की तादाद अब 85.62 लाख हो गयी।  इसी अवधि में 511 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,33,738 हो गया है।
देश में सक्रिय मामलों की दर 4.85 और रिकवरी दर 93.68 पर आ गयी है जबकि मृत्यु दर 1.46 है। पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में सबसे अधिक 1643 सक्रिय मामले सामने आये। इसके बनिस्पत केरल में 1000 सक्रिय मामले कम हुए और यहां स्वस्थ हाेने वालों की संख्या भी सर्वाधिक 6227 रही , वहीं दिल्ली में सबसे ज्यादा 121 मरीजों की जानें गयी।

देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से दिल्ली, महाराष्ट्र,  पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक मौत हुई है। दिल्ली में सबसे अधिक 121, महाराष्ट्र में 50, पश्चिम बंगाल में 49 तथा उत्तर प्रदेश में 35 कोरोना के मरीजों की मौत हुई है।

Advertisement

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:
राज्य.....................सक्रिय........स्वस्थ......मौत
अंडमान निकोबार.....140........4440.......61
आंध्र प्रदेश..........14249.......841026...6938
अरुणाचल प्रदेश...1040........14972......49
असम ................3142........207397.....974
बिहार ................4839........223484....1221
चंडीगढ़ .............1094.........15317......260
छत्तीसगढ़ ..........21393........199311....2732
दादरा नगर हवेली और
दमन और दीव .......39...........3280.........2
दिल्ली ................40212......481260....8391
गोवा .................1170..........44979.....677
गुजरात .............13600........179953...3859
हरियाणा ...........20344........194768....2188
हिमाचल प्रदेश ...7034...........26756......537
जम्मू और कश्मीर..5700.........99219......1629
झारखंड .............2289.........104229....951
कर्नाटक ...........24887........836505...11654
केरल ...............65982........494664...2049
लद्दाख...............928.............6911........100
मध्य प्रदेश ......11765.........178117......3162
महाराष्ट्र .........82521........1651064..46623
मणिपुर .........3146............20018......236
मेघालय ........894.............10335.......110
मिजोरम ........463.............3192...........5
नागालैंड .......1410............9308..........59
ओडिशा .......6508...........305813.....1640
पुड्डुचेरी.........559.............35525........609
पंजाब .......6724.............135008.....4614
राजस्थान ..23190............218583....2163
सिक्किम .....278..............4345........99
तमिलनाडु ..12542..........745848...11605
तेलंगाना .....11227..........251468....1433
त्रिपुरा .........796.............31269.......369
उत्तराखंड ...4368...........65733.......1155
उत्तर प्रदेश ...23806.......495415......7559
पं बंगाल .....25207........423129.....8025
कुल ..........443486.....8562641...133738

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: कोरोना वायरस, कोविड 19, कोरोना के नये मामले, दिल्ली, महाराष्ट्र, बंगाल, New cases of coronavirus, Delhi, Maharashtra, Bengal, UP, Covid 19, coronavirus
OUTLOOK 23 November, 2020
Advertisement