Advertisement
14 December 2020

किसानों का आंदोलन, इस संगठन ने भूख हड़ताल से खुद को किया अलग

File Photo

देश भर के अन्नदाता आज भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। लेकिन, भारतीय किसान यूनियन एकता (उग्रहान) के महासचिव सुखदेव सिंह ने पंजाब के 32 किसान यूनियनों के एक दिन के अनशन के फैसले से खुद को अलग कर लिया है। उन्होंने कहा है कि वो भूख हड़ताल नहीं करेंगे। महासचिव सुखदेव ने पिछले सप्ताह एक कार्यक्रम आयोजित कर गिरफ्तार किए गए कार्यकर्ताओं को रिहा करने की मांग की थी। सुखदेव ने कहा, ‘‘हम एक दिन का अनशन नहीं करेंगे।’’

टिकरी बॉर्डर पर कुछ प्रदर्शनकारी हाथ में पोस्टर लिए गिरफ्तार किए गए कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग करते दिखे थे। जिसके बाद ये तस्वीरें वायरल हो गई। प्रतिक्रिया देते हुए कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा था कि ये ‘‘असामाजिक तत्व’’ किसानों की आड़ में आंदोलन का माहौल बिगाड़ने की साजिश कर रहे हैं।

राजधानी में हजारों की संख्या में पंजाब, हरियाणा सरीखे अन्य राज्यों के किसान डेरा डाले हुए हैं। करीब 20 दिनों से ये किसान दिल्ली में डटे हुए हैं। इस बीच केंद्र और किसानों के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है। लेकिन, ये बेनतीजा रहा है। एक तरफ केंद्र ने किसानों को प्रस्ताव भेजकर संशोधन की बात कही वहीं दूसरी तरफ किसान कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़े हुए हैं।

Advertisement

एक तरफ केंद्र सरकार तीनों कृषि कानूनों को कृषि क्षेत्र में बड़े सुधार के तौर पर पेश कर रही है, वहीं प्रदर्शनकारी किसानों की आशंका है कि नए कानूनों से एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) और मंडी व्यवस्था खत्म हो जाएगी और वे बड़े कॉरपोरेट पर निर्भर हो जाएंगे।

 

 

  

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: New Farms Act, Bhartiya Kisan Union Ekta Ugrahan, Hunger strike, Punjab, Farmers Protest, किसानों का प्रदर्शन, नए कृषि कानून, भारतीय किसान यूनियन, भूख हड़ताल
OUTLOOK 14 December, 2020
Advertisement