Advertisement
13 May 2016

नहीं रहे निरंकारी बाबा हरदेव सिंह, कनाडा में सड़क दुर्घटना में मौत, शोक की लहर

नहीं रहे निरंकारी बाबा हरदेव सिंह, कनाडा में सड़क दुर्घटना में मौत, शोक की लहर | google

भक्‍तों को उनके निधन की खबर सुनकर धक्‍का लगा है। कई तो इस खबर पर विश्‍वास ही नहीं कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार हादसे के दौरान निरंकारी बाबा के रिश्तेदार गाड़ी चला रहे थे। दुर्घटना के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। निरंकारी बाबा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने कहा मौत बड़ी दुखद है। यह आध्‍यात्मिक जगत की बहुत बड़ी क्षति है। उनके करोड़ों भक्तों को यकीन नहीं हो रहा है कि उनके परम पूज्य गुरुदेव के साथ कोई हादसा हुआ है। भक्तगण निरंकारी मिशन के दिल्ली स्थि‍त हेडक्वार्टर में फोन कर जानकारी ले रहे हैं। उल्‍लेखनीय है कि निरंकारी समुदाय की उत्पत्ति पंजाब के उत्तर-पश्चिम में बसे रावलपिंडी से हुई, जो अब पाकिस्तान का हिस्सा है। इस समुदाय की स्थापना सहजधारी सिख बाबा दयाल सिंह और एक स्वर्ण व्यापारी ने की थी। ब्रिटिश राज में हालांकि इस समुदाय को दरकिनार कर दिया गया। बाद में 1929 में संत निरंकारी मिशन की स्थापना हुई। आज की तारीख में इस समुदाय के करोड़ों अनुयायी भारत से लेकर विदेशों में फैले हैं।

TAGS: निरंकारी बाबा हरदेव सिंह, कनाडा, सड़क हादसा, शोक की लहर, पीएम मोदी, baba hardev singh, canada, nirankari, demise, pm modi.
OUTLOOK 13 May, 2016
Advertisement