Advertisement
06 November 2016

मोदी होंगे अतुल्य भारत अभियान का चेहरा

google

मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अब इस अभियान से किसी बॉलीवुड अभिनेता को नहीं जोड़ा जाएगा। विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के इस अभियान में पिछले ढाई साल के दौरान मोदी के उन वीडियो फुटेज का इस्तेमाल किया जाएगा जिसमें प्रधानमंत्री देश और विदेश में पर्यटन के बारे में बात कर रहे हैं। अधिकारी ने कहा कि मंत्रालय दो प्रकार के वीडियो रेडियो और आडियो के इस्तेमाल की तैयारी कर रहा है। इसमें मोदी देश के विभिन्न स्थानों की विशिष्टता और विविधता की बात कर रहे हैं।

फिलहाल मंत्रालय इन फुटेज का चयन कर रहा है। यह अभियान अगले 40 से 45 दिन में जारी किया जाएगा। भारतीय पर्यटन सीजन की शुरआत अनुकूल मौसम तथा क्रिसमस की छुट्टियों और नए साल के आगमन की वजह से नवंबर अंत तक शुरू होती है।

अधिकारी ने कहा कि इस अभियान का संचालन करने वाली एजेंसी के चयन की प्रक्रिया जारी है। इससे पहले पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने इस भूमिका के लिए मोदी के व्यक्तित्व के इस्तेमाल की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि अतुल्य भारत अभियान के लिए मोदी सर्वश्रेष्ठ चेहरा हैं। शर्मा ने जोर देकर कहा था कि प्रधानमंत्री जिन देशों की यात्रा पर गए हैं वहां से भारत में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी है। भाषा एजेंसी

TAGS: अतुल्‍य भारत, पीएम मोदी, भारत, pm modi, incredible india, india, amitabh, aamir khan
OUTLOOK 06 November, 2016
Advertisement