Advertisement
09 December 2015

नीतीश ने किया सोनिया गांधी से मुलाकात

आउटलुक

सोनिया गांधी ने नीतीश कुमार को भविष्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। कुमार ने भी सोनिया को आश्वस्त किया कि वह एकजुट होकर काम करेंगे और बिहार को विकास के पथ पर ले जाएंगे। इससे पहले नीतीश कुमार उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी से उनके आवास पर मुलाकात की। अंसारी ने नीतीश कुमार को पांचवी बार मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई दी।

 नीतीश कुमार बुधवार को केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की पुत्री के विवाह में शामिल होकर वर और वधू को आर्शीवाद दिया। जेटली ने भी कुमार की उपस्थिति पर प्रसन्नता जाहिर की और उन्हें हाल ही में मिले शानदार जीत के लिए बधाई दी। 

TAGS: नीतीश कुमार, सोनिया गांधी, कांग्रेस, अरुण जेटली, sonia gandhi, arun jetaly, congress, nitish kumar
OUTLOOK 09 December, 2015
Advertisement