Advertisement
30 May 2015

सेना में महिलाओं की युद्धक भूमिका नहीं होगी

महिलाओं की युद्धक भूमिका नहीं होगी सेना में | गूगल

शत्रु सुरक्षा बलों द्वारा बंधक बना लिए जाने पर यातना दिए जाने की आशंका का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, नहीं। अगर युद्ध अभियान में महिला सैनिक को कैदी बना लिया जाए तो क्या होगा।

हालांकि, उन्होंने कहा कि महिलाओं को युद्धक भूमिका छोड़कर सैन्य बल के अन्य संचालन क्षेत्रों से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। पुणे के निकट खड़कवासला स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में पासिंग आउट परेड के इतर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए पर्रिकर ने कहा कि विभिन्न चरणों में उनकी संख्या में बढ़ोतरी होगी। सुरक्षा बलों में अधिकारियों की कमी पर उन्होंने कहा कि भर्तियां हो रही हैं और अंतर घट रहा है। पहले 11 हजार अधिकारियों की कमी थी जो अब 7 हजार पर आ गया है।

TAGS: सेना, रक्षा मंत्री, मनोहर पर्रिकर, महिलाएं, युद्धक भूमिका, Armed Force, Defense Minister, Manohar Parrikar, women, the combat role
OUTLOOK 30 May, 2015
Advertisement