Advertisement
19 November 2020

देश के आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कोरोना से 24 घंटे में कोई मौत नहीं

देश के आठ राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटे के दौरान वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से कोई मौत नहीं हुई है।


पिछले 24 घंटों यानी एक दिन के दौरान अंडमान और निकोबार,अरुणाचल प्रदेश, दादरा नगर हवेली और दमन दीव, लद्दाख,मिजोरम,पुडुचेर्री और त्रिपुरा में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है जबकि पूरे देश में इस दौरान 585 लोगों की मौत हुई है और सबसे अधिक 131 मौतें देश की राजधानी दिल्ली में हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 45,576 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या करीब 89.58 लाख के पार पहुंच गयी और स्वस्थ होने वालों की संख्या 83.83 लाख से अधिक हो गयी है, जबकि 585 और मरीजों की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा 131,578 हो गया। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या में 3502 कमी आने के बाद यह संख्या घटकर 443303 रह गयी है।

Advertisement

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य.....................सक्रिय........स्वस्थ......मौत
अंडमान निकोबार.....154...........4378........61
आंध्र प्रदेश..........16516.......833980.....6899
अरुणाचल प्रदेश.....1182.........14715........48
असम ................3285......206611.......969
बिहार ................5349.....221272........1201
चंडीगढ़ ..............1081.......14833........253
छत्तीसगढ़  ........18770.....193997........2646
दादरा नगर हवेली
और दमन दीव ........29.........3274.............2
दिल्ली..............42458.....452683........7943
गोवा ...............1364........44310............670
गुजरात...........12457......175362.........3823
हरियाणा .......19543.......185403..........2093
हिमाचल प्रदेश..6901........24025............475
जम्मू-कश्मीर...5570.........96972..........1613
झारखंड ........2637.......103171............934
कर्नाटक ......25165........829188.........11578
केरल .........69516........468460..........1943
लद्दाख ...........924............6605..............94
मध्यप्रदेश.....9338.........174202..........3115
महाराष्ट्र......81207......1630111........46202
मणिपुर........2828..........19259............231
मेघालय ......753...........10014..............103
मिजोरम........487............3021...............5
नागालैंड.......1255...........9057...............54
ओडिशा .....7568.........301777...........1575
पुड्डचेरी........705.......35152.............608
पंजाब..........5937.....132917...........4541
राजस्थान ...19478.....210779............2101
सिक्किम.......300..........4182...............95
तमिलनाडु ..14470......737281.........11531
तेलंगाना.....12682....246733...........1419
त्रिपुरा.........997......30856.............364
उत्तराखंड......4147....64032............1128
उत्तरप्रदेश...21954....487221............7441
पश्चिम बंगाल...26296...407769.......7820
कुल .........443303...8383602...131578

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: कोरोना वायरस, कोविड 19, भारत में कोरोना, corona virus, Covid19, Corona virus in India
OUTLOOK 19 November, 2020
Advertisement