Advertisement
20 April 2017

'केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सप्ताह में छह दिन के काम का कोई प्रस्ताव नहीं'

google

उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल इस मसले पर गलत और तुच्छ दुष्प्रचार फैला रहे हैं। केंद्र की मोदी सरकार ने इस संबंध में किसी तरह का प्रस्‍ताव तैयार नहीं किया है।

दिल्ली नगर निगम के लिए भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार के दौरान नायडू ने कहा, सप्ताह में छह कामकाजी दिन का कोई प्रस्ताव नहीं है। यह विपक्षी दलों की ओर से फैलाया गया गलत और तुच्छ दुष्प्रचार है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के पक्ष में वोट करने का मतलब बेहतर भविष्य के लिए वोट करना है। मोदी सरकार ने जनता के हित में कई बेहतर फैसले लिए हैं। आज जनता के सामने भाजपा से अच्‍छा और कोई विकल्‍प नहीं है। भाषा

TAGS: नायडू, कामकाज, सरकार, कर्मचारी, naidu, working day, mcd election, bjp
OUTLOOK 20 April, 2017
Advertisement