Advertisement
27 April 2017

जाधव की मां ने पाक को लिखा आग्रह पत्र

google

वैसे तो पाकिस्तान ने जाधव तक पहुंच बनाने के लिए भारत की हर कूटनीतिक मांग को खारिज कर दिया है लेकिन उसके लिए जाधव की मां की मांग को नजर अंदाज करना आसान नहीं होगा।

भारत की तरफ से पाकिस्तान को जाधव की मां की तरफ से एक अपील दी गई कि पाक सरकार पूरे मामले में हस्तक्षेप करे और जाधव की रिहाई सुनिश्चित करे। पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग गौतम बंबवाले ने विदेश सचिव तहमीना जांजुआ से मुलाकात की और उनसे एक बार यह मांग की है कि जाधव को भारतीय उच्चायोग के प्रतिनिधियों से मिलने दिया जाए। भारत ने 16 वीं बार इस तरह का आग्रह किया है।

 पाक सरकार का रवैया भी इस पूरे मामले में कोई उत्साहजनक नहीं है। विदेश सचिव एस. जयशंकर ने इस पर पाकिस्तान के उच्चायुक्त से भी मुलाकात की थी। बहरहाल, इस बार भारत की तरफ से पाकिस्तान के विदेश सचिव को जाधव की मां की तरफ से एक अपील भी दी गई है। इसमें पाकिस्तान सरकार से आग्रह किया गया है कि वह मामले में हस्तक्षेप करते हुए जाधव की रिहाई सुनिश्चित करवायें।

Advertisement

मां की अपील में यह कहा गया है कि जाधव पर लगाये गये आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। जाधव की मां ने उनसे मिलने की गुहार भी पाक सरकार से लगाई है।

TAGS: जाधव, पाक सरकार, सजा, भारत, india, pak, jadhav, punished
OUTLOOK 27 April, 2017
Advertisement