Advertisement
09 July 2020

देश में 24 घंटे में पहली बार आए करीब 25 हजार नए मामले, अब तक 21 हजार लोगों की मौत

पीटीआइ

कोरोना वायरस का संक्रमण देश भर में दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है और अब यह आंकड़ा 7 लाख 69 हजार को भी पार कर गया है। covid19india.org के मुताबिक, देश में कोरोना के अब तक 7,69,052 केस दर्ज हो चुके हैं जिनमें 4,76,554 लोग ठीक हो चुके हैं। हालांकि इनमें से 21,144 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में अभी 2,71,254 एक्टिव केस हैं। इसी तरह महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 6,603 केस दर्ज किए गए हैं, जिससे राज्य में कुल मामलों की संख्या 2,23,724 हो गई है। राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,033 नए केस सामने आए जिससे यहां पर कुल केस 1,04,864 हो गए।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 24,879 नए मामले सामने आए हैं और 487 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देश भर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 7,67,296 हो गई है। जिनमें से 2,69,789 सक्रिय मामले हैं, 4,76,378 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 21,129 लोगों की मौत हो चुकी है।

महाराष्ट्र में 6,603 नए मामले, 198 लोगों की मौत

Advertisement

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले एक बार फिर पांच हजार से अधिक आए हैं। Covid19india.org के मुताबिक राज्य में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 6,603 नए मामले सामने आने के साथ कुल मरीजों की संख्या 2,23,724 पहुंच गई है। इसके साथ-साथ राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 198 और लोगों की मौत हुई है, जिससे मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 9,448 हो चुका है।

वहीं, मुंबई में कोरोना वायरस के 1,347 नए मरीज सामने आने से बुधवार को कुल संख्या बढ़कर 87,856 हो गई। शहर में महामारी के कारण मरने वालों की संख्या 5,064 हो गई है। वहीं, कोरोना वायरस के 23,543 मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक 59,238 मरीज ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।

पुणे में 1,573 नए मामले

महाराष्ट्र के पुणे जिले में 1,573 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 31,704 पहुंच गई। कोरोना के कारण 36 और लोगों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या 962 हो गई।

तमिलनाडु में 1 लाख 22 हजार के पार मामले, 1,700 की मौत

तमिलनाडु में भी लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। राज्य में सर्वाधिक 3,756 नए मामले सामने आए हैं और अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या बढ़कर 1,22,350 हो गई है। राज्य में अब तक इस महामारी से 1,700 लोगों की मौत भी हो चुकी है। इसी तरह आंध्र प्रदेश में 1,062 नए केस मिले हैं और संक्रमितों का आंकड़ा 22,259 पर पहुंच गया है। केरल में 301 नए मामलों के साथ मरीजों की संख्या 6,196 हो गई है।

ये भी पढ़ें-  भारत में सर्दी के अंत तक रोजाना सामने आ सकते हैं कोरोना के 2.87 लाख मामले

राजधानी दिल्ली में 2,033 नए मामले

राजधानी दिल्ली में भी कोरोना केस कम होने का नाम नहीं ले रहा है और पिछले 24 घंटे में 2,033 मामले रिकॉर्ड हुए। इस तरह से दिल्ली में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 1,04,864 हो गए हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 48 मरीजों की मौत भी हुई। इस तरह से दिल्ली में कुल मौत का आंकड़ा 3,213 तक पहुंच गया। हालांकि इस दौरान 3,982 लोग ठीक भी हुए। दिल्ली में अब तक कुल 78,199 लोग ठीक हो चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, महाराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडु शुरुआत से ही अतिसंवेदनशील हैं। महाराष्ट्र में पहले दिन से ही कोरोना का ग्राफ बढ़ रहा है। जबकि दिल्ली और तमिलनाडु में उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं। यही वजह है कि अप्रैल माह के पहले सप्ताह तक दिल्ली दूसरे स्थान पर थी। इसके बाद मई तक तमिलनाडु और उसके बाद फिर दिल्ली वापस आई थी। अब तमिलनाडु एक बार फिर दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।

गुजरात में 38 हजार से अधिक मामले, अब तक 1,994 मौतें

गुजरात में भी संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। राज्य में अब तक 38,419 संक्रमित पाए जा चुके हैं। बुधवार को 783 नए मामले सामने आए। राज्य में 16 नई मौत के साथ अब तक इस वायरस से 1,994 मरीजों की जान जा चुकी है। नए मामलों में अहमदाबाद में ही 156 केस मिले हैं और महानगर में मरीजों की संख्या बढ़कर 22,418 हो गई है। यहां अब तक 1,501 मरीजों की मौत हो चुकी है।

उत्‍तर प्रदेश में 1,188 नए मामले

आबादी के लिहाज से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में भी कोरोना महामारी पर रोक लगती नजर नहीं आ ही है। नए मामले लगातार बढ़ रहे हैं। राज्य में और 1,188 नए केस मिले हैं और मरीजों का आंकड़ा 31,156 पर पहुंच गया है। अब तक 845 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

मध्य प्रदेश में 409 नए मामले

मध्य प्रदेश में 409 नए केस के साथ अब तक 16,036 संक्रमित मिल चुके हैं। राजस्थान में 659 केस मिले हैं। राज्य में अब तक 22,063 मरीज सामने आ चुके हैं। जबकि, ओडिशा में 527 नए मरीजों के साथ 10,624 मरीज संक्रमित पाए जा चुके हैं।

कोरोना प्रभावित देशों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर

बता दें दुनिया भर में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर आ गया है। इस सूची में 31 लाख 58 हजार से ज्यादा संक्रमितों के साथ अमेरिका पहले, ब्राजील (17 लाख से ज्यादा) दूसरे और भारत (7 लाख 69 हजार) तीसरे स्थान पर है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: corona, infected, across the country, crosses, 7 lakh 69 thousand, 6603 new cases, in Maharashtra, देशभर, कोरोना, संक्रमितों की संख्या, 7 लाख 69 हजार पार, महाराष्ट्र, 6603, नए मामले
OUTLOOK 09 July, 2020
Advertisement