Advertisement
18 June 2015

नन बलात्कार मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

गूगल

एसएस सीआईडी चितरंजन नाग ने बताया कि बुधवार की देर शाम सियालदह स्टेशन पर एक लोकल ट्रेन से उतरने पर नजरूल उर्फ नाजू को गिरफ्तार कर लिया गया। नाग ने बताया, हमारे सूत्रों ने हमें सूचना दी थी कि नजरूल कोलकाता पहुंचने का प्रयास कर रहा है। खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए,  हमारे अधिकारी सियालदह स्टेशन पर उसका इंतजार कर रहे थे और जब वह बोंगांव लोकल (उपनगरीय ट्रेन) से उतरा तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

यह पूछे जाने पर कि मार्च में अपराध को अंजाम देने के बाद से वह कहां छिपा था, नाग ने बताया कि वह बांग्लादेश के सीमावर्ती इलाकों में कहीं छिपा था। पुलिस द्वारा उसका वहां पीछा किए जाने के बाद संभवत: वह भारत की सीमा में घुस आया और कहीं भागने की फिराक में था। नजरूल को रानाघाट की अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि मामले में संलिप्ता के आरोप में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

TAGS: पश्चिम बंगाल, नन बलात्कार कांड, आरोपी, नजरूल, नाजू, गिरफ्तार, सीआईडी, West Bengal, nun rape scandal, accused, Nazrul, Naju, arrested, CID
OUTLOOK 18 June, 2015
Advertisement