Advertisement
18 October 2024

पन्नू मामले की जांच पर भारत ने कहा, अमेरिका द्वारा दी गई जानकारी को बहुत गंभीरता से लिया गया है

सिख अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कथित नाकाम साजिश के सिलसिले में गठित भारतीय जांच समिति की अमेरिका में अधिकारियों के साथ बैठक के बाद भारत ने कहा कि उसने अमेरिका द्वारा दी गई जानकारी को ‘‘बहुत गंभीरता से’’ लिया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने नई दिल्ली में एक प्रेस वार्ता के दौरान यह बात कही। मामले के संबंध में अमेरिकी न्याय विभाग (डीओजे) के अभियोग में चिह्नित व्यक्ति के बारे में एक अन्य सवाल पर जायसवाल ने पुष्टि की कि वह व्यक्ति ‘‘अब भारत सरकार का कर्मचारी नहीं है।’’

अमेरिका ने पूर्व में कहा था कि भारत सरकार ने पन्नू की हत्या की साजिश के आरोपों से निपटने में गंभीरता दिखाई है। भारतीय अधिकारियों की एक टीम ने हाल में वाशिंगटन में विदेश विभाग और न्याय विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की थी।

Advertisement

अमेरिका के आरोपों के बाद भारत ने साजिश के संबंध में अमेरिका द्वारा दी गई जानकारी की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय जांच समिति नियुक्त की। जायसवाल ने बताया कि समिति के दो सदस्य अमेरिका गए और अमेरिकी अधिकारियों के साथ बैठक की।

TAGS: Investigation, Pannu case, India, Information, US
OUTLOOK 18 October, 2024
Advertisement