Advertisement
20 June 2017

आउटलुक ने मई में बताया था, राष्ट्रपति के लिए चल रहा है रामनाथ कोविंद का नाम

OUTLOOK

रामनाथ कोविंद को एनडीए का राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने के बारे में लिखने वाले जयशंकर गुप्त संभवत: सबसे पहले पत्रकार हैं। ‘आउटलुक’ के 8 मई 2017 के अंक में जयशंकर गुप्त की ‘कौन बनेगा राष्ट्रपति’ शीषर्क से एक स्टारी प्रकाशित हुई, जिसमें उन्होंने एनडीए और विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद के संभावित उम्मीदवारों के बारे में लिखा था। इस स्टोरी में उन्होंने खासतौर पर बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद और झारखंड की राज्यपाल  द्रोपदी मुर्मू का जिक्र किया था। 

‘आउटलुक’ के पृष्ठ क्रमांक 16 पर छपी इस स्टोरी में जयशंकर गुप्त ने लिखा, "यह भी तय-सा हो गया है कि अगला राष्ट्रपति भाजपा का और वह भी प्रधानमंत्री मोदी और उनके सिपहसालार अमित शाह की पसंद का ही होगा। इस लिहाज से भी कभी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद जैसे बहुतेरे नाम हवा में उछल रहे हैं।"

आउटलुक के इस लेख को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisement

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Outlook, expressed, possibility, Ramnath Kovind, presidential candidate
OUTLOOK 20 June, 2017
Advertisement