Advertisement
25 April 2021

दिल्ली में ऑक्सीजन संकट बरकरार, पेंटामेड अस्पताल में ऑक्सीजन सिर्फ एक घंटे के लिए बाकी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ऑक्सीजन संकट बरकरार है। यहां पेंटामेड अस्पताल में केवल एक घंटे के लिए ऑक्सीजन बचा है।

अस्पताल के सूत्रों ने यूनीवार्ता को बताया कि यहां 50 ऐसे मरीज भर्ती है जिन्हें ऑक्सीजन की दरकार है जबकि कुछ वेंटिलेटर पर हैं और ऑक्सीजन की कमी के कारण गंभीर संकट की स्थिति है।

उन्होंने कहा, “ अस्पताल ने 55 सिलेंडर रिफिलिंग के लिए समीप के प्लांट में भेजे थे , लेकिन अभी तक एक भी सिलेंडर रिफिल नहीं हुआ है। हमारे कर्मचारी बीती रात से इसके लिए कतार में लगे हैं।”उल्लेखनीय है कि ऑक्सीजन के संकट से जूझ रहे दिल्ली में अब तक 45 लोगों की जीवनरक्षक गैस की कमी के कारण मौत हो चुकी है।

Advertisement



TAGS: दिल्ली, पेन्टमेड अस्पताल, ऑक्सीजन, ऑक्सीजन संकट, Oxygen shortage, Delhi, Oxygen, Pentamed Hospital
OUTLOOK 25 April, 2021
Advertisement