Advertisement
21 November 2020

पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन, एक जवान शहीद, एक घायल

पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर के लाम क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर बिना किसी उकसावे के संघर्षविराम का उल्लंघन किया जिसमें एक जवान शहीद हाे गया और एक अन्य घायल हो गया।

रक्षा सूत्रों ने यहां बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने शनिवार सुबह नौशेरा सेक्टर के लाम क्षेत्र में नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों में गोलीबारी की और मोर्टार दागे।

उन्होंने बताया कि भारतीय जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलीबारी में दो जवान घायल हुये जिनमें से एक शहीद हो गया।
उन्होंने बताया कि अंतिम रिपोर्ट आने तक गोलीबारी जारी थी।

Advertisement

 

TAGS: पाकिस्तान, संघर्षविराम का उल्लंघन, जवान शहीद, भारतीय सेना, Pakistan, ceasefire, soldier martyred, Indian Army
OUTLOOK 21 November, 2020
Advertisement