Advertisement
04 June 2017

भारत के खिलाफ पाकिस्तान का वीडियो वार, जानिए इसके बारे में

भारत के खिलाफ पाकिस्तान का वीडियो वार, जानिए इसके बारे में | FILE PHOTO

पाकिस्तानी सेना के एक मेजर ने वीडियो जारी कर कहा है कि पाकिस्तान ने एलओसी में भारतीय पोस्ट को निशाना बनाते हुए 5 सैनिकों को मार गिराया है। इधर भारतीय सेना ने इस वीडियो को झूठा करार दिया है और ऐसे किसी भी ऐसी घटना से इंकार किया है।

भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना के एलओसी के पास पांच भारतीय जवान मार गिराने के दावे को ठुकरा दिया है। भारतीय सेना ने इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के जरिए बयान जारी कर कहा कि पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग गलत है। भारतीय सेना ने शनिवार को कहा है कि पिछले दो दिनों में हमारा कोई भी जवान नहीं मारा गया है। शुक्रवार को सिर्फ महिला की मौत हो गई थी।

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने दावा किया था कि भारत ने नियंत्रण रेखा से लगे ट्टापानी में बिना उकसावे के जमकर फायरिंग की थी। इसके जवाब में पाकिस्तानी सेना ने जमकर फायरिंग की और पांच भारतीय जवान मारे गए। जबकि कई जवानों के घायल होने का दावा किया है।

TAGS: Pakistan, video, India, know, post, LOC, ATTACK, ARMY
OUTLOOK 04 June, 2017
Advertisement