Advertisement
19 July 2015

तिरंगे का अपमान नहीं, प्लास्टिक के राष्ट्रीय ध्वज होंगे बैन

तिरंगे का अपमान नहीं, प्लास्टिक के राष्ट्रीय ध्वज जल्‍द होंगे बैन

नई दिल्ली। देश में प्लास्टिक से बनाए जाने वाले राष्‍ट्रीय ध्वजों के इस्तेमाल, खरीद और बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए सरकार एक आदेश जारी करने वाली है। गृहमंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, हम जल्दी ही प्लास्टिक से बने राष्ट्रीय ध्वजों पर प्रतिबंध का आदेश जारी करेंगे।

गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के बाद अक्सर प्लास्टिक से बने ध्वजों के सड़कों और गटरों पर पड़े पाए जाने की शिकायतें आती हैं। मार्च में बंबई हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार से कहा था कि वह प्लास्टिक से बने राष्ट्रीय ध्वजों के इस्तेमाल, खरीद और बिक्री पर प्रतिबंध सुनिश्चित करने वाली एक समग्र नीति लेकर आए।

केंद्र सरकार ने भी अदालत को सूचित किया था कि प्लास्टिक से बने राष्टीय ध्वजाें के निर्माण पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव लंबित है। हाई कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार से कहा था कि राष्‍ट्रीय ध्‍वज के बारे में सरकार को एक समग्र नीति लेकर आना चाहिए। जनता में जागरूकता पैदा कीजिए। जिस तरह स्कूलों की किताबों में राष्ट्रगान और प्रतिज्ञा छापी जाती है, उसी तरह राष्ट्रीय ध्वजों के बारे में भी एक संदेश छापा जाना चाहिए।

Advertisement

 

 

TAGS: राष्‍ट्रीय ध्‍वज, तिरंगा, प्रतिबंध, प्‍लास्टिक, केंद्र सरकार, गृह मंत्रालय
OUTLOOK 19 July, 2015
Advertisement