Advertisement
07 July 2016

पीएम 4 अफ्रीकी देशाें से व्‍यापार बढ़ाने 5 दिवसीय दौरेे में

google

मोदी के मोजांबिक की राजधानी मापुतो पहुंचने पर विदेश मंत्राालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया, मापुतो में एक सुबह, एक अफ्रीकी सुबह। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी यात्रा के पहले चरण में मोजांबिक पहुंचे।

प्रधानमंत्री ने अपनी पांच दिवसीय यात्रा की शुरूआत मोजांबिक से की हैै। इसके बाद वह दक्षिण अफ्रीका, तंजानिया तथा केन्या जाएंगे। अफ्रीकी यात्रा का फोकस हाइडोकार्बन, समुद्री सुरक्षा, व्यापार एवं निवेश, कृषि तथा खाद्य क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करने पर रहेगा। प्रधानमंत्राी ने एक ट्वीट में कहा, अपनी अफ्रीका यात्रा मोजांबिक दौरे से शुरू कर रहा हूं। यात्रा मोजांबिक के साथ भारत के संबंधों को गहरा करेगी।

TAGS: पीएम मोदी, मोजांबिक, अफ्रीकी दौरा, पांच दिवसीय, विदेश, व्‍यापार, कारोबार, pm modi, trade, african country, kenya, south africa, monzabic
OUTLOOK 07 July, 2016
Advertisement