Advertisement
05 November 2025

प्रधानमंत्री मोदी ने गायिका शारदा सिन्हा को उनकी पहली पुण्यतिथि पर याद किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को गायिका शारदा सिन्हा को उनकी पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने लोकगीतों के माध्यम से बिहार की कला और संस्कृति को नयी पहचान दी।

मोदी ने कहा, ‘‘बिहार कोकिला शारदा सिन्हा जी की पहली पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। उन्होंने बिहार की कला-संस्कृति को लोकगीतों के माध्यम से एक नयी पहचान दी, जिसके लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा।’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘महापर्व छठ से जुड़े उनके सुमधुर गीत हमेशा जनमानस में रचे-बसे रहेंगे।’’

Advertisement

‘‘बिहार कोकिला’’ और ‘‘स्वर कोकिला’’ के नाम से प्रसिद्ध सिन्हा की आवाज ने पीढ़ियों और सीमाओं को पार किया तथा उन्हें भारत की लोक संगीत परंपरा में अग्रणी हस्तियों में से एक के रूप में स्थापित किया।

सिन्हा को इस वर्ष मरणोपरांत भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

TAGS: PM Narendra Modi, singer Sharda Sinha, first death anniversary
OUTLOOK 05 November, 2025
Advertisement