Advertisement
10 June 2016

पीएम मोदी की स्‍वदेश वापसी, दिल्‍ली में हुआ भव्‍य स्‍वागत

google

पीएम मोदी की पांच देशों की यात्रा का आखिरी पड़ाव मैक्सिको रहा। शुरुअाती पड़ाव अफगानिस्‍तान था। इस बीच उन्‍होंने दोहा, स्विटजरलैंड और अमेरिका की यात्रा भी की। अमेरिका में उन्‍होंने सांसदों को संबोधित किया। इस यात्रा के दौरान भारत की एनएसजी की सदस्‍यता को समर्थन मिला। 

अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करने के अलावा मोदी ने परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) के लिए भारत की सदस्यता के दावे को लेकर दो प्रमुख देशों स्विट्जरलैंड और मैक्सिको का समर्थन हासिल किया। उन्होंने व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ विस्तृत बातचीत की और इसके बाद अमेरिका ने भारत को 'बड़ा रक्षा साझेदार' बताया।

 

TAGS: पीएम मोदी, स्‍वदेश वापसी, पांच देशों की यात्रा, अमेरिका, मैक्सिको, mexico, america, obama, pm modi, nsg, five day visit
OUTLOOK 10 June, 2016
Advertisement