Advertisement
09 February 2016

सियाचिन हिमस्खलन में जीवित बचे सैनिक को देखने गए पीएम

अस्पताल जाने से पहले मोदी ने ट्वीट किया, सम्पूर्ण देश की प्रार्थनाओं के साथ लांस नायक हनुमनथप्पा को देखने जा रहा हूं। लांस नायक हनुमनथप्पा के अदम्य साहस और धैर्य को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। डाक्टरों का दल लांस नायक हनुमनथप्पा का उपचार कर रहा है। हम सभी उम्मीद करते हैं और अच्छे के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

सेना के सूत्राें ने कहा कि उनकी हालत नाजुक लेकिन स्थिर है और अस्पताल में उनके कई परीक्षण हो रहे हैं। सियाचीन में बर्फ से निकाले जाने के बाद उन्हें सेना के आधार शिविर में लाया गया था और वहां से उन्हें एक विशेष एयर एंबुलेंस में दिल्ली लाया गया। 

पाकिस्तान से सटी नियंत्रण रेखा के पास 19,600 फुट की उंचाई पर स्थित चौकी के हिमस्खलन की चपेट में आ जाने के बाद कर्नाटक निवासी हनुमनथप्पा छह दिन तक 25 फुट मोटी बर्फ के नीचे दबे रहेे थे। उन्हेंं कल बाहर निकाला गया। वहां पर तापमान शून्य से 45 डिग्री नीचे था। इस हिमस्खलन में मद्रास रेजिमेंट के एक जूनियर कमिशन अधिकारी समेत नौ लोगों की दुखद मौत हुई है। अब तक पांच शव निकाले गए हैं जिनमें से चार की पहचान कर ली गई है।

Advertisement

 

 

TAGS: सियाचीन, हिमस्खलन, बर्फ, लांस नायक हनुमनथप्पा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आर्मी हॉस्पिटल
OUTLOOK 09 February, 2016
Advertisement