Advertisement
23 July 2017

प्रणव मुखर्जी के पांच सौ पाइप रह जाएंगे राष्ट्रपति भवन में

google

राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के लंबे समय तक दोस्त रहे पत्रकार जयंत घोषाल ने बताया कि स्वास्थ्य कारणों से जब उनसे धूम्रपान छोड़ने के लिए कहा गया तो उन्होंने धूम्रपान तो नहीं किया लेकिन बिना किसी निकोटिन के मुंह में पाइप जरूर रखते थे और उसे चबाते रहते थे ताकि वह महसूस कर सकें।

घोषाल की उनकी मुलाकात 1985 से है। उनका कहना है कि कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों और विदेशी हस्तियों द्वारा तोहफे में प्रणव मुखर्जी को पांच से ज्यादा पाइप मिली थी और यह पूरा संग्रह उन्होंने राष्ट्रपति भवन संग्रहालय को दे दिया। उन्हें पहला पाइप असम के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता देबकांत बरुआ ने दिया था। उधर, लंबे समय तक प्रणव के सहयोगी रहे सीनियर कांग्रेसी लीडर व पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल ने उन्हें ऐसा शख्स बताया है जो देश की राजनीति और अर्थशास्त्र को बेहतर तरीके से जानता है। वह संसद में सबसे सीनियर सदस्यों में से एक रहे और एक मंत्री के तौर पर उनका आचरण भी बेहद शालीन रहा। बिना सरकार के लिए संविधान की सुरक्षा की जिम्मेदारी को वह बखूबी समझते थे। 

TAGS: Pranab Mukherjee, Rashtrapati Bhawan, smoking, प्रणव मुजर्खी, पाइप, राष्ट्रपति
OUTLOOK 23 July, 2017
Advertisement