Advertisement
24 April 2021

प्रशांत किशोर का बीजेपी को लेकर बड़ा दावा, बोले- केवल वोट नहीं ये भी करती है पार्टी

File Photo

राजनीतिक चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा है भारतीय जनता सिर्फ जनता से वोट ही नहीं मांगती है, बल्कि वो इनके दिमागों को भी नियंत्रण करने में लगी रहती है। इंडियन एक्सप्रेस के एक कार्यक्रम में किशोर ने ये बातें कही है। प्रशांत किशोर ने कहा है कि लोगों के खाने-पीने से लेकर रहन-सहन जैसी चीजों पर लगाम लगाने में ये पार्टी जुट जाती है। इसलिए ये खतरनाक पार्टी है।

प्रशांत किशोर ने एक्सप्रेस से बातचीत में आगे ये कहा कि ऐसा नहीं है कि मोदी सरकार को ही अब तक के इतिहास में सबसे अधिक बहुमत मिले हैं। या मोदी ने ही सबसे ज्यादा देश पर राज किया है। लेकिन, ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है कि लोगों के दिल-दिमाग को कैसे नियंत्रित किसी पार्टी के द्वारा किया जा रहा है।

प्रशांत किशोर बातचीत में कहा कि बीजेपी बंगाल जीतने में पूरा जोर लगा रही है। उसे पता है कि यदि वो यहां हार जाती है तो आगे काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। किशोर का मानना है कि भाजपा यदि बंगाल में जीत दर्ज करती है तो देश से विपक्ष का सफाया हो जाएगा, इसमें पार्टी को देर नहीं लगेगी। भाजपा वन नेशन-वन पार्टी पर काम कर रही है।

Advertisement

बंगाल के अब दो चरणों के चुनाव बाकी है। कोरोना महामारी का संक्रमण भी राज्य में लगातार बढ़ रहा है। इस बार मुख्य रूप से चुनावी मैदान में सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) है, जिसके बीच कांटे की टक्कर है।

 

 

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Prashant Kishor, BJP, West Bengal Election 2021, Indian Express, प्रशांत किशोर, बंगाल चुनाव
OUTLOOK 24 April, 2021
Advertisement