Advertisement
12 May 2025

भारत-पाक तनाव के कारण बंद किए गए 32 हवाईअड्डों को फिर से चालू करने की तैयारी

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के मद्देनजर पिछले सप्ताह नागरिक उड़ान परिचालन के लिए बंद किए गए 32 हवाई अड्डों को नागरिक विमानन प्राधिकारियों ने फिर से खोलने का निर्णय लिया है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि इन हवाई अड्डों पर परिचालन फिर से शुरू करने के संबंध में औपचारिक घोषणा जल्द ही होने की उम्मीद है।

 

Advertisement

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति के कारण श्रीनगर और अमृतसर सहित उत्तर तथा पश्चिमी भारत के 32 हवाई अड्डों से नागरिक उड़ान परिचालन नौ मई से 15 मई तक निलंबित कर दिया गया था।

 

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने अन्य विमानन प्राधिकरणों के साथ मिलकर एअरमैन को नोटिस (नोटिस टू एअरमेन – नोटैम्स) जारी किए थे, जिसमें उत्तरी और पश्चिमी भारत के 32 हवाई अड्डों को सभी नागरिक उड़ान परिचालनों के लिए अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की गई थी।

 

TAGS: Preparations underway, reopen 32 airports, Indo-Pak tensions
OUTLOOK 12 May, 2025
Advertisement