Advertisement
14 September 2023

प्रधानमंत्री ने देश को वैश्विक मंच पर ‘शक्ति केंद्र’ के रूप में स्थापित किया: जनरल सिंह

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल वी.के. सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को सांस्कृतिक रूप से मजबूत किया है और इस विरासत के जरिए देश को वैश्विक मंच पर ‘शक्ति केंद्र’ के रूप में स्थापित किया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत के गौरवशाली वैभव को जन-जन तक पहुंचाया है। केंद्रीय मंत्री ने जी20 शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन को लेकर भी प्रधानमंत्री मोदी की सराहना की। उन्होंने कहा सभी देशों ने भारत की वैश्विक स्तर पर खुले मन से प्रशंसा की है।

भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के दौरान ब्यावर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, ‘‘भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी छाप छोड़ी है और सभी देशों से उसे सराहना मिली है।’’ सिंह ने जैव ईंधन विज्ञान और आर्थिक विकास में मोदी की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला।

Advertisement

भाजपा नेता ने दावा किया कि पार्टी की परिवर्तन यात्रा को राजस्थान में भारी जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यात्रा एक जन आंदोलन बन गई है और इसका लक्ष्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार को सत्ता से हटाना है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Prime Minister Narendra Modi, established the country, 'power center', global stage, General Singh
OUTLOOK 14 September, 2023
Advertisement