Advertisement
02 April 2021

रॉबर्ड वाड्रा कोरोना संक्रमित, आइसोलेशन में प्रियंका गांधी, रद्द करनी पड़ी असम की यात्रा

file photo

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ड वाड्रा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिसके कारण उनकी पत्नी प्रियंका गांधी ने असम यात्रा को रद्द कर दिया है। उन्होंने अपने ट्वीटर हैडल में एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि हाल में कोरोना संक्रमण के संपर्क में आने के चलते मुझे अपना असम दौरा रद्द करना पड़ रहा है। मेरी कल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

प्रियंका ने आगे लिखा कि मगर डॉक्टरों की सलाह पर मैं अगले कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहूंगी। इस असुविधा के लिए मैं आप सभी से क्षमाप्रार्थी हूं। मैं कांग्रेस विजय की प्रार्थना करती हूं।

रॉबर्ट वाड्रा ने फेसबुक पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- दुर्भाग्य से मैं कोरोना पॉजिटिव हो गया है। कोविड के नियमों के अनुसार मैं और मेरी पत्नी प्रियंका आइसोलेशन में है। प्रियंका के साथ ही घर से सभी मेंबर्स की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है।

Advertisement

बता दें कि प्रियंका गांधी वाड्रा आज असम में प्रचार करने वाली थीं। आज असम में उनकी तीन रैली थी। पहले रैली गोलपारा ईस्ट, दूसरी गोलकगंज और तीसरी सारूखेत्री में होने वाली थी जिसके रद्द कर दिया गया। इसके अलावा वह कल भी तमिलनाडु के श्रीपेरुमबुदुर जाने वाली थी।

देश में बीते 24 घंटे में  कोविड-19 (Covid-19) के 81,466 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,23,03,131 हो गई। इस वर्ष सामने आए संक्रमण के ये सर्वाधिक मामले हैं।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: प्रियंका गांधी वाड्रा, रॉबर्ड वाड्रा कोरोना संक्रमित, प्रियंका की असम यात्रा रद्द, आइसोलेशन में प्रियंका गांधी, Priyanka Gandhi Vadra, Robert Vadra Corona infected, Priyanka's trip to Assam canceled, Priyanka Gandhi in isolation
OUTLOOK 02 April, 2021
Advertisement