Advertisement
23 February 2020

भीम सेना ने बुलाया सीएए पर विरोध प्रदर्शन,दिल्ली, अलीगढ़ में हिंसक झड़पें, बिहार, बंगाल में भी प्रदर्शन

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में भीम सेना के द्वारा किए गए बंद के दौरान अलीगढ़ और दिल्ली में प्रदर्शन हिंसक हो गया। इसके अलावा बिहार के कई जिलों में प्रदर्शन किया गया। लोगों ने सीएए के विरोध में धरने दिए और प्रदर्शन किया। कोलकाता में भीम सेना के कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली।

दिल्ली और अलीगढ़ में हालात बिगड़े

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर अलीगढ़ और दिल्ली में प्रदर्शन हिंसक हो गया। आज शाम को अलीगढ़ में धरने पर बैठीं महिलाओं को हटाने का जब पुलिस ने प्रयास किया तो हालात बिगड़ गए। दूसरी ओर, दिल्ली में शाहीन बाग जैसे महिलाओं के प्रदर्शन स्थल जाफराबाद के नजदीकी क्षेत्र मौजपुर में आज सीएए समर्थक और विरोधी प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुईं और पथराव किया गया। पुलिस को माहौल बिगड़ने से रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े। झड़पों में दो लोगों के घायल होने की खबर है। पूरे क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण हो गया है।

Advertisement

अलीगढ़ में आगजनी, पथराव, लाठी चार्ज

अलीगढ़ में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पें बदरी मंडी, घास की मंडी और ऊपर कोट में हुईं। रविवार को बड़ी संख्या में लोग शहजमल ईदगाह पर एकत्रित हो गए। महिलाओं ने ऊपरकोट कोतवाली क्षेत्र में धरना शुरू किया तो पुलिस ने उन्हें हटा दिया। इस मौके पर भीम सेना के कार्यकर्ता ऊपरकोट और दिल्ली गेट क्षेत्र में प्रदर्शन में शामिल थे। कई दुकानें, टू-व्हीलर और पुलिस बैरीकेड को आग लगा दी गई और पथराव किया गया। पुलिस ने हालात को काबू करने के लिए पथराव किया और आंसू गैस के गोले दागे।

जाफराबाद के पास मौजपुर में दो लोग घायल

शाहीन बाग जैसे महिलाओं के प्रदर्शन स्थल जाफराबाद के नजदीकी क्षेत्र मौजपुर में आज सीएए समर्थक और विरोधी प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुईं और पथराव किया गया। पुलिस को माहौल बिगड़ने से रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े। झड़पों में दो लोगों के घायल होने की खबर है। पूरे क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण हो गया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: W. Bengal, Bihar, Bhim Army, Aligarh, Delhi, CAA
OUTLOOK 23 February, 2020
Advertisement