Advertisement
25 May 2021

कल काला दिवस मनाएंगे किसान, टिकैत का ऐलान-जलाएंगे भारत सरकार का पुतला, टैक्टर और घरों पर लगाएंगे काला झंडा

file photo

कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन को राकेश टिकैत ने फिर से सक्रिय करने के लिए बड़ा फैसला किया है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसान संगठनों के कल काला दिवस मनाने का एलान किया है। टिकैत ने कहा कि कल भारत सरकार का पुतला जलाया जाएगा और ट्रैक्टर, घरों पर काला झंडा लगाया जाएगा। ये सुबह 9-10 बजे से शुरू होगा।

उन्होंने कहा कि हम सिर्फ काले झंडे लगाएंगे। कोई भीड़-भाड़ या जनसभा नहीं होगी। कोई दिल्ली नहीं जा रहा है। लोग जहां होंगे वहीं झंडे लगाएंगे।बता दें कि किसानों को कृषि आंदोलन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए छह महीने से ज्यादा हो गए हैं। सरकार ने अब तक काला कानून वापस नहीं लिया है। इसलिए किसानों द्वारा ब्लैक डे मनाया जा रहा है। 

दरअसल, देशभर के किसान, खास तौर से हरियाणा, पंजाब, राजस्थान समेत अन्य राज्य के किसान राजधानी दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। इनकी मांग है कि केंद्र द्वारा लाए गए कृषि कानूनों को वापस लिया जाए। जब तक मांग मानी नहीं जाती है। तब तक आंदोलन खत्म नहीं होगा। किसानों और केंद्र के बीच अब तक दस से अधिक दौर की बातचीत हो चुकी है। सुप्रीम कोर्ट भी मामले पर सुनवाई करते हुए कानूनों पर अंतरिम रोक लगा चुका है। किसान इसे वापस लेने की मांग पर अड़े हुए हैं जबकि केंद्र इसमें संसोधन की बात कह रही है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: ब्लैक डे, राकेश टिकैत, भारतीय किसान यूनियन, काला झंडा, Black Day, Rakesh Tikait, Indian Farmers Union, Black Flag
OUTLOOK 25 May, 2021
Advertisement