11 June 2018
शनिधाम के संस्थापक दाती महाराज पर रेप का आरोप, एफआईआर दर्ज
ANI
एक और धर्मगुरु पर सनसनीखेज आरोप लगे हैं। फतेहपुर बेरी में शनि धाम के प्रमुख दाती महाराज पर बलात्कार का आरोप लगाया गया है। ये आरोप उनकी महिला शिष्य ने उन पर लगाया है। महिला का कहना है कि 2 साल पहले शनि धाम के अंदर उसका यौन उत्पीड़न किया गया। डर के कारण उसने शिकायत दर्ज नहीं की।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस संबंध में फतेहपुर बेरी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। दाती महाराज के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 377, 354 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया।
दाती महाराज शनि शत्रु नही मित्र है कह कर चर्चा में आए। पुलिस जांच में जुटी है। दाती महाराज अक्शर राष्ट्रीय समाचार चैनलों पर पर आते हैं। उनकी खुद की वेबसाइट है। ‘शिक्षा’ को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करते हैं।