Advertisement
16 April 2015

आरबीआई गवर्नर को ई-मेल पर मिली धमकी

पीटीआइ

महाराष्ट्र के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) के पी बख्शी ने यहां पीटीआई-भाषा से कहा कथित पत्र कुछ दिनों पहले मिला। हमने इस पर गौर किया है और आरबीआई गवर्नर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

हालांकि उन्होंने धमकी भरे ई-मेल की बारीकियों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। ई-मेल प्राप्त होने के बाद आरबीआई अधिकारियों ने पुलिस की अपराध शाखा को सूचित किया।

पुलिस की सायबर अपराध जांच शाखा इस मामले की जांच कर रही है और ईमेल के स्रोत की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

TAGS: आरबीआई, गवर्नर, रघुराम राजन, ई-मेल, धमकी, के पी बख्शी, देश
OUTLOOK 16 April, 2015
Advertisement