Advertisement
26 October 2020

25 राज्यों-केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना के सक्रिय मामलों में कमी

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दस राज्यों को छोड़कर शेष सभी 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के सक्रिय मामले घटे हैं।

आज यहां जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान कर्नाटक में सबसे अधिक 5699 , असम में 2761 और तमिलनाडु में 1181 सक्रिय मामले घटे हैं जबकि महाराष्ट्र दिल्ली, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और दादर एवं नागर हवेली एवं दमन द्वीव में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़े हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना के 45,149 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 79,09,960 हो गयी है। देश में वर्तमान में कोरोना के कुल 6,53,717 सक्रिय मामले हैं और अब तक 70.37 लाख से अधिक लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं। कोरोना से अबतक 1,19,014 लोगों की मौत भी हो गई हैं।

Advertisement

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य........................सक्रिय........स्वस्थ......मौत
अंडमान निकोबार ......204..........3983.......58
आंध्र प्रदेश ............30860.....769576....6587
अरुणाचल प्रदेश .......2260.......11951.......33
असम ...................17510....185755.....906
बिहार ....................9722.....200918....1049
चंडीगढ़ ...................653........13167.......218
छत्तीसगढ़ .............23743......150398.....1818
दादरा और नगर हवेली
दमन और दीव ............51...........3175.........2
दिल्ली ................26744.......323654...6258
गोवा ....................2576........39090......576
गुजरात.................13914.......149411....3686
हरियाणा ..............10295......146282....1727
हिमाचल प्रदेश.........2489........17590......291
जम्मू कश्मीर...........7565........82858....1438
झारखंड ...............5844........92976......866
कर्नाटक..............81069....710843......10905
केरल ...............96688......294910......1332
लद्दाख .................736..........5126..........71
मध्यप्रदेश...........11237.......153127....2885
महाराष्ट्र.........141001.....1460755....43264
मणिपुर...........4166.........12857...........139
मेघालय .........1605.........7332..............81
मिजोरम .........290..........2203...............0
नागालैंड .......1871.........6724..............31
ओडिशा ........15868....264102.........1245
पुड्डुचेरी .........3804.........29801.........588
पंजाब ..........4217.........122721.....4117
राजस्थान ......16668.......167736......1839
सिक्किम.........246...........3525..........64
तमिलनाडु ....30606.....30606.......10924
तेलंगाना .......18611....211912..........1311
त्रिपुरा ...........1845.......28069.........343
उत्तराखंड .....4425.......54958..........993
उत्तरप्रदेश.....27317.....436071.......6882
पं. बंगाल.....37017.....306197.......6487
कुल ..........653717...7137228....119014



अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: राज्यों-केन्द्र शासित प्रदेशों, कोरोना वायरस, कोविड 19, सक्रिय मामले, active cases of corona virus, corona virus, states union territories in india
OUTLOOK 26 October, 2020
Advertisement