Advertisement
07 November 2020

सीजेआई बोबड़े को लेकर किए ट्वीट में 'गलती' पर प्रशांत भूषण ने जताया खेद

एडवोकेट प्रशांत भूषण | फाइल फोटो

एडवोकेट प्रशांत भूषण ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) एसए बोबडे को लेकर बीते महीने 21 अक्टूबर को किए गए अपने ट्वीट में गलती पर खेद जताया है। प्रशांत भूषण ने अपने ट्वीट के जरिए जस्टिस बोबडे द्वारा मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से मुहैया कराए गए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करने को लेकर सवाल उठाए थे। अक्टूबर में किए अपने ट्वीट में भूषण ने कहा था, “सीजेआई ने कान्हा नेशनल पार्क जाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से उपलब्ध कराए गए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया, जबकि राज्य के विधायकों को अयोग्य ठहराने का एक महत्वपूर्ण मामला सीजेआई के सामने लंबित है। इस मामले पर ही मध्य प्रदेश सरकार का भविष्य टीका हुआ है।“

TAGS: Regret ‘Error’, Prashant Bhushan, CJI, Chief Justice Of India, SA Bobde, सीजेआई, एसए बोबड़े, ट्वीट पर जताया खेद, प्रशांत भूषण
OUTLOOK 07 November, 2020
Advertisement