Advertisement
26 January 2021

गणतंत्र दिवस: किसानों का 'ट्रैक्टर' प्रदर्शन; पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, किया लाठीचार्ज

कोरोना काल के बीच देश 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस बीच सिंघु बॉर्डर से किसानों ने ट्रैक्टर रैली शुरू कर दी है। यहां से किसान संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर पहुच चुके हैं। यहां पर किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया। वहीं, गाजीपुर बॉर्डर पर भी किसानों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे हैं।

सिंघु बॉर्डर से किसान मजदूर संघर्ष समिति के अध्यक्ष सतनाम सिंह पन्नू ने कहा, "हम शांतिपूर्ण तरीके से जाएंगे और वापस आ जाएंगे। हमें रिंग रोड पर जाना है लेकिन पुलिस रोक रही है। लोग आ रहे हैं उसके बाद हम इस पर विचार करेंगे। 30-45 मिनट का समय दिया गया है तब तक हम यहीं बैठेंगे और फैसला करेंगे।"

दिल्ली पुलिस ने कई जगहों पर भारी बैरिकेडिंग कर दी है। लेकिन, किसान इसे तोड़ते हुए आगे बढ़ रहे हैं। पहले किसानों ने दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर पुलिस द्वारा लगाई बैरिकेडिंग को तोड़ा। उसके बाद अब किसानों ने टिकरी बॉर्डर पर भी लगे बैरिकेडिंग को तोड़ दिया है। कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर पांडव नगर के पास पुलिस बैरिकेडिंग को भी हटा दिया।

Advertisement

 

किसान लगातार बैरिकेडिंग को हटा रहे हैं। कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शनकरी किसानों ने करनाल बाईपास पर दिल्ली के अंदर प्रवेश करने के लिए पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ी। 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Republic Day, Farmers Protest, Tractor Parade, Delhi Police, Tear Gas
OUTLOOK 26 January, 2021
Advertisement