Advertisement
26 January 2021

गणतंत्र दिवस: तस्वीरों में देखिए, राजपथ की झांकियां...

गणतंत्र दिवस: तस्वीरों में देखिए, राजपथ की झांकियां...

देश आज अपना 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राजपथ पर तिरंगा फहराया। लेकिन इस बार कोरोना वायरस के चलते गणतंत्र दिवस काफी अलग है। इस बार कार्यक्रम भी कम रखे गए हैं, वहीं गणतंत्र की परेड भी इस बार छोटी रही। कोविड के चलते सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन किया जा रहा है। पहली बार ऐसा हुआ है जब कोई मुख्य अतिथि  नहीं हैं। उत्तर से लेकर दक्षिण तक और पूर्व से लेकर पश्चिम तक, हर कोने की झांकियां और जवानों के शौर्य राजपथ पर झांकियों के माध्यम से प्रदर्शित किए गए। देश की संस्कृति को अद्भूत तरीके से पिरोया गया।

आइए तस्वीरों के जरिए नजर डालते हैं इन पर...

Advertisement

(राजपथ पर केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की झांकी, केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद पहली बार राजपथ पर लद्दाख की झांकी दिखाई गई है। झांकी की थीम-भविष्य का विजन है।)

(राजपथ पर गुजरात राज्य की झांकी में मोढेरा के सूर्य मंदिर को दर्शाया गया।)

(राजपथ पर उत्तराखंड की झांकी में केदारनाथ मंदिर व राज्य पशु-कस्तूरी मृग की झलक देखने का मिली।)

(राजपथ पर उत्तर प्रदेश की झांकी में राम मंदिर की झलक देखने को मिली। झांकी की थीम अयोध्या-उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत है।)

 

TAGS: Republic Day, Pictures, रिपब्लिक डे
OUTLOOK 26 January, 2021
Advertisement