Advertisement
20 June 2016

विस्‍थापन दुखदायी है, हिंदुओं का पलायन शासन रोके : भागवत

भागवत बोले, आरएसएस शिवाजी की नीति पर चलकर हिंदुओं को कर रहा एकजुट | google

जोधपुर मेंं सोमवार को भागवत लाल सागर इलाके में स्थित आदर्श विद्या मंदिर में हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत स्वयंसेवकों की एक भीड़ को संबोधित कर रहे थे। यह दिवस मराठा नरेश छत्रपति शिवाजी के राजतिलक के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। 

 उन्‍होंने पलायन पर कहा कि शासन को चाहिए कि लोगों के मन से निराशा दूर करे और ये बताएं कि ये धरती हमारी है ये देश मेरा है। भागवत ने कैराना शब्‍द का उल्‍लेख तो जिक्र तो नहीं किया लेकिन इतना जरूर कहा कि इस तरह की खबरें सुनकर मन उद्वेलित हो जाता है। 

 उन्होंने कहा, ‘‘देश के कई हिस्सों से विस्थापन की खबरें दुखदायी और परेशान करने वाली हैं। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम इस तरह के लोगों के दिल से निराशावाद दूर कर कर उनमें यह भावना भरे कि यह देश हमारा है, यह जमीं हमारी है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि शिवाजी के समय भी ऐसी हीं स्थिति थी लेकिन उन्होंने हिन्दुओं को एकजुट किया और उनमें राष्ट्रीयता एवं बलिदान की भावना भरी। भागवत ने कहा कि आज शिवाजी का अनुकरण करने की जरूरत है और आरएसएस ऐसा ही कर रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

TAGS: कैराना, हिंदू, पलायन, विस्‍थापन, शिवाजी, आरएसएस, मोहन भागवत, शासन, सरकार, mohan bhagwat, kairana, shivaji, hindu, displacement, up
OUTLOOK 20 June, 2016
Advertisement