Advertisement
07 May 2015

मानहानि मामला, राहुल गांधी के खिलाफ सुनवाई पर रोक

मानहानि मामला, राहुल गांधी के खिलाफ सुनवाई पर रोक | पीटीआाइ

महात्मा गांधी की हत्या का आरोप कथित रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर लगाने के संबंध में राहुल के खिलाफ मानहानि का यह मामला दाखिल किया गया है। न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा और न्यायमूर्ति पी सी पंत की एक पीठ ने कहा, सुनवाई की आगामी तारीख तक निचली अदालत में लंबित इस मामले में आगे की कार्यवाही पर रोक रहेगी। महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी में एक मजिस्ट्रेटी अदालत के सामने राहुल गांधी के खिलाफ मामला लंबित है।

TAGS: मानहानि मामला, राहुल गांधी, महाराष्ट्र, महात्मा गांधी, हत्या मामला, स्वयंसेवक संघ, defamation case, rahul gandhi, maharashtra, mahatma gandhi, assassination case, RSS
OUTLOOK 07 May, 2015
Advertisement