Advertisement
06 March 2021

कोरोना की दूसरी लहर!: महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 10 हजार से अधिक नए मामले, देश में 18,294 केस; दिल्ली ने बढ़ाई चिंता

File Photo

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में फिर से तेजी देखने को मिल रही है। अब चिंता इस बात का होने लगा है कि क्या कोविड की दूसरी लहर शुरू हो गई है। शुक्रवार को बीते 24 घंटे में कुल 18,294 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि कुल एक सौ नौ लोगों ने अपनी जानें गंवाई है। महाराष्ट्र, केरल समेत कई अन्य राज्यों में फिर बढ़ते कोरोना के मामलों ने स्वास्थ्य विभाग को सकते में ला दिया है। महाराष्ट्र में फिर से कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या के बीच पहली बार 10,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। covid19india.org की वेबसाइट के मुताबिक कुल 10,216 नए मामलो की पुष्टि हुई है। वहीं, कुल 53 लोगों की मौत इस संक्रमण से हुई है। राज्य में कुल 90 हजार से अधिक और कोविड टेस्ट किए हैं।

किस राज्य में कितने नए मामले मिले... एक क्लिक में पढ़े पूरी अपडेट

महाराष्ट्र केरल के साथ-साथ अब देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना मरीजों की संख्या और नए मामलों में वृद्धि होने लगी है। दिल्ली में 315 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि एक दो दिन पहले तक ये मामले दो सौ से नीचे दर्ज किए जा रहे थे। वहीं, एक्टिव मरीजे धीरे-धीरे बढ़ने लगे हैं। महाराष्ट्र में एक्टिव मरीजों की संख्या नए मामलो की पुष्टि के बाद 88 हजार से अधिक हो गया है। जबकि दिल्ली में ये संख्या 1779 हो गया है। चिंता की बात ये है कि एक्टिव मामले बढ़ने लगे हैं। देश में नए मामले के सामने आने के बाद एक्टिव मामले फिर से दो लाख के करीब पहुंचने लगा है। शुक्रवार को नए मामलो की पुष्टि होने से एक्टिव मामले 1,77,389 हो गई है।

Advertisement

केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में फिर से इजाफा होने लगा है। नए मामलों और रिकवरी केस के बीच काफी अंतर बढ़ गया है। महाराष्ट्र में नए मामले दस हजार से अधिक दर्ज किए गए हैं जबकि रिकवरी मरीजों की संख्या 6 हजार के करीब रहा है। वहीं, देश में 18 हजार से अधिक नए मामले आए हैं जबकि ठीक अथवा डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की संख्या 14 हजार के करीब रहा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Second Wave Of Covid-19, Maharashtra, New Covid Cases, Delhi, Kerala, Lockdown, Coronavirus, कोवैक्सीन, कोरोना वायरस ने फिर बढ़ाई चिंता, महाराष्ट्र
OUTLOOK 06 March, 2021
Advertisement