Advertisement
11 June 2016

वरिष्ठ पत्रकार इंदर मल्होत्रा नहीं रहे

गूगल

1930 में जन्मे मल्होत्रा उन चुनिंदा पत्रकारों में थे जिन्होने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू से लेकर नरेंद्र मोदी को देश की सत्ता संभालते हुए देखा। मल्होत्रा ने स्टेट्समैन, टाइम्स ऑफ इंडिया जैसे अखबारों में महत्वपूर्ण पदों पर रहे। इसके अलावा द गार्डियन अखबार से भी आप लंबे समय तक जुड़े रहे। 1986-87 में नेहरू फेलो और  1992-93 में विल्सन फेलो रह चुके मल्होत्रा ने कई पुस्तके लिखी है। जिसमें इं‌दिरा गांधी ए पर्सनल एंड पोलटिकल बॉयोग्राफी, डायनासिटी आॅफ इंडिया एंड वियांड आदि पुस्तकें प्रमुख हैं। साल 2013 में आपको रामनाथ गोयनका लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। 

 

 
TAGS: वरिष्ठ पत्रकार, इंदर मल्होत्रा, रामनाथ गोयनका, इं‌दिरा गांधी ए पर्सनल एंड पोलटिकल बॉयोग्राफी, डायनासिटी आॅफ इंडिया एंड वियांड
OUTLOOK 11 June, 2016
Advertisement