Advertisement
08 December 2016

थोड़े समय के कष्ट से लंबे समय तक मिलेगा लाभ : मोदी

थोड़े समय के कष्ट से लंबे समय तक मिलेगा लाभ : मोदी | google

मोदी ने एक के बाद एक कई ट्वीट के जरिये नोटबंदी के फायदे गिनाए। उन्होंने कहा कि देश के सामने नकदीरहित भुगतान को अपनाने का ऐतिहासिक अवसर है। उन्होंने कहा कि  मैं भारत के लोगों को सलामी देता हूं, जिन्होंने पूरे मन से भ्रष्टाचार, आतंकवाद तथा कालेधन के खिलाफ यज्ञ में हिस्सा लिया है। उन्होंने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना है कि भारत कालेधन को हराए। इससे गरीब,  नव मध्यम वर्ग,  मध्यम वर्ग तथा भविष्य की पीढ़ियों का सशक्तीकरण होगा।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि  मैं हमेशा कहा है कि सरकार के उपाय से लोगों को कुछ असुविधा जरूर होगी। पर इस थोड़े समय के कष्ट से लंबे समय तक लाभ होगा।

Advertisement

उन्होंने कहा कि इस फैसले से किसानों, व्यापारियों और श्रमिकों को कई फायदे होंगे, जो हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। अब हमारे ग्रामीण भारत की प्रगति और समृद्धि भ्रष्टाचार और कालेधन की वजह से प्रभावित नहीं होगी। हमारे गांवों को उनका हक मिलना चाहिए।

मोदी ने कहा कि हमारे पास कैशलेस भुगतान को अपनाने का ऐतिहासिक अवसर है। साथ ही हम आर्थिक लेनदेन में ताजा प्रौद्योगिकी का एकीकरण कर सकते हैं। प्रधानमंत्री ने ये ट्वीट उनपर विपक्ष द्वारा नोटबंदी को लेकर अधिक हमले के बीच किए हैं। (एजेंसी)

 

TAGS: मोदी, नोटबंदी, प्रधानमंत्री, कालाधन
OUTLOOK 08 December, 2016
Advertisement