Advertisement
25 June 2025

शुभांशु शुक्ला समेत चारों एस्ट्रोनॉट स्पेस स्टेशन रवाना: 41 साल बाद कोई भारतीय अंतरिक्ष में जा रहा, देखें तस्वीरें

ट्विटर/एएनआई

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा पर रवाना होकर इतिहास रच दिया। भारतीय गगनयात्री शुभांशु शुक्ला एक्सियम मिशन 4 के तहत आज यानी 25 जून को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के लिए रवाना हुए। शुभांशु शुक्ला इस मिशन के पायलट है। यह मिशन फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर के लॉन्च पैड 39A से स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट से लॉन्च हुआ। मौसम की स्थिति 90% अनुकूल बताई जा रही थी जो इस ऐतिहासिक उड़ान के लिए शुभ संकेत है।

बता दें कि 1984 में राकेश शर्मा के बाद, शुभांशु भारत के दूसरे अंतरिक्ष यात्री होंगे, जो देश को गर्व का एक और पल देंगे।  

Advertisement

मिशन भारतीय समयानुसार दोपहर करीब 12:00 बजे फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया। स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट से जुड़े ड्रैगन कैप्सूल में सभी एस्ट्रोनॉट ने उड़ान भरी। ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट करीब 28.5 घंटे के बाद 26 जून को शाम 04:30 बजे ISS से जुड़ेगा।

6 बार टाला गया एक्सियम-4 मिशन

-       29 मई को ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट के तैयार नहीं होने के कारण लॉन्चिंग टाल दी गई।

-       इसे 8 जून को शेड्यूल किया गया। फाल्कन-9 रॉकेट लॉन्च के लिए तैयार नहीं था।

-       नई तारीख 10 जून दी गई। फिर से इसे मौसम खराब होने की वजह से टाला गया।

-       चौथी बार 11 जून को मिशन शेड्यूल किया गया। इस बार आक्सीजन लीक हो गई।

-       नई तारीख 19 जून दी गई। मौसम की अनिश्चितता, क्रू मेंबर्स की सेहत के कारण टल गया।

-       छठी बार मिशन को 22 जून के लिए शेड्यूल किया गया। ISS के ज्वेज्दा सर्विस मॉड्यूल के मूल्यांकन करने के लिए अतिरिक्त समय चाहिए था। इसलिए मिशन टल गया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Shubhanshu Shukla, four astronauts, space station, 41 years, space
OUTLOOK 25 June, 2025
Advertisement