Advertisement
06 March 2016

एक्सप्रेस वे पर दुर्घटना में स्मृति ईरानी घायल, एक व्यक्ति की मौत

एक्सप्रेस वे पर दुर्घटना में स्मृति ईरानी को घायल, एक व्यक्ति की मौत | गूगल

हालांकि, कई वाहनों के सिलसिलेवार रूप से आपस में टकरा जाने से इस घटना में एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। दुर्घटना के चलते राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

स्मृति ईरानी भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने के बाद वृंदावन से दिल्ली लौट रही थीं तभी यह दुर्घटना हुई। सूत्रों ने बताया कि स्मृति की बायीं बांह और पैर में मामूली चोट लगी है। एसएसपी राकेश सिंह ने बताया कि टक्कर में एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। उनकी पहचान आगरा के डॉक्टर रमेश के रूप में हुई है। सिंह ने बताया कि बाईक पर पीछे बैठे उनके पिता और बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। स्मृति ने घटना के बाद ट्वीट कर कहा है कि जो लोग उनकी दुर्घटना के बारे में पूछ रहे हैं...मैं ठीक हूं।

TAGS: स्मृति ईरानी, दुर्घटना, यमुना एक्सप्रेसवे, वृंदावन, एक की मौत, वाहन टकराए
OUTLOOK 06 March, 2016
Advertisement