Advertisement
02 April 2017

नशे में धुत डीयू के छात्रों ने स्मृति ईरानी की कार का पीछा किया, पकड़े गए

डीयू के नशे में धुत छात्रों ने स्मृति ईरानी की कार का पीछा किया, पकड़े गए | google

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय कपड़ा मंत्री के स्टाफ ने शनिवार शाम सवा पांच बजे पुलिस को फोन कर कहा कि एक कार में कुछ युवक उनके वाहन का पीछा कर रहे हैं और मोतीबाग फ्लाईओवर के पास उन्होंने कार को ओवरटेक करने की कोशिश की।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने अमेरिकी दूतावास के पास कार को रोका जिसमें चार युवक सवार थे।

चारों छात्रों की उम्र 18-19 साल है। उन्हें चाणक्यपुरी थाने में हिरासत में लिया गया। उन्होंने बताया, उनके चिकित्सकीय परीक्षण से उनके रक्त में अल्कोहल की मौजूदगी की पुष्टि हुयी।

Advertisement

आरोपी छा़त्र वसंत गांव में पीजी रहते थे और एक दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में उन्होने शराब पी थी। पार्टी के बाद वह मस्ती करते हुए घूम रहे थे।

इस बीच, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि अगर एक मंत्री के साथ ऐसी घटना हो सकती है तो कल्पना की जा सकती है कि आम आदमी की हालत क्या होगी।

मालीवाल ने ट्वीट किया दिल्ली में स्मृति ईरानी का आदमियों ने पीछा किया। अगर मंत्री के साथ ऐसा हुआ तो आम आदमी की हालत की कल्पना की जा सकती है। उन्हें :मंत्री को: जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली है लेकिन दूसरों का क्या ? आरोपी युवकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। भाषा

TAGS: डीयू, छात्र, नशा, स्मृति ईरानी, कार, पुलिस, smriti irani, du, student, car, police
OUTLOOK 02 April, 2017
Advertisement