Advertisement
06 March 2015

आम आदमी का खास इलाज

पीटीआइ

संस्थान की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. बबीना नंदकुमार ने पीटीआई भाषा से कहा कि सभी इलाज पूर्व कार्यक्रम के तहत चल रहा है और उन्हें कुछ मसाज दिए गए हैं। उनका आज कुछ और इलाज भी किया गया।

उन्होंने कहा कि रक्त की जांच आज की गयी और इसकी रिपोर्ट कल आएगी।

एक सौ एकड़ में फैले इस संस्थान में नेस्ट कहे जाने वाले निवास में केजरीवाल रह रहे हैं। इसमें दो शयनकक्ष, एक हॉल और एक इलाज कक्ष है।

Advertisement

संस्थान के चार डाक्टर केजरीवाल की निगरानी कर रहे हैं। इसमें एक एक्यूपंक्चर विशेषज्ञ, एक फीजियोथिरेपिस्ट और एक योग विशेषग्य शामिल हैं।

TAGS: अरविंद केजरीवाल, इलाज, आप
OUTLOOK 06 March, 2015
Advertisement