Advertisement
02 December 2018

सुनील अरोड़ा बने मुख्य चुनाव आयुक्त, चुनाव आयोग का कार्यभार संभाला

ANI

चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने रविवार को देश  के मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पद ग्रहण कर लिया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा नियुक्त किए गए अरोड़ा निवर्तमान सीआईसी ओपी रावत की जगह अब चुनाव आयोग का कार्यभार संभाल लिए हैं।

इससे पहले विधि मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया था कि राष्‍ट्रपति ने चुनाव आयोग में सबसे वरिष्‍ठ निर्वाचन आयुक्‍त सुनील अरोड़ा को मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त के रूप में नियुक्‍त किया है।

कौन है सुनील अरोड़ा?

Advertisement

अरोड़ा भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1980 बैच के राजस्थान कैडर के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। बतौर चुनाव आयुक्त अरोड़ा की नियुक्ति 31 अगस्त 2017 को हुयी थी।

राजस्थान में प्रशासनिक सेवा के दौरान विभिन्न जिलों में तैनाती के अलावा 62 वर्षीय अरोड़ा ने केन्द्र सरकार में सूचना एवं प्रसारण सचिव और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय में सचिव के रूप में कार्य किया।

इसके अलावा वह वित्त और कपड़ा मंत्रालय एवं योजना आयोग में विभिन्न पदों पर अपनी सेवायें दे चुके हैं।

अरोड़ा 30 अप्रैल 2016 को सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स का महानिदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया था।

वसुंधरा के भरोसेमंद

माना जाता है कि सुनील अरोड़ा राजस्थान की मौजूदा मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के भरोसेमंद हैं। वह 1993 से 1998 तक राजस्थान के मुख्यमंत्री के सचिव और 2005 से 2008 तक मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भी रहे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Sunil Arora, takes charge, new Chief Election Commissioner of India
OUTLOOK 02 December, 2018
Advertisement