Advertisement
22 November 2021

'मुझे मुंबई पुलिस से डर लगता है', परमबीर सिंह की दलील पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये आदेश

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वह 48 घंटे में सीबीआई के सामने पेश होने के लिए तैयार हैं। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें गिरफ़्तारी से सुरक्षा प्रदान की और जांच में शामिल होने का निर्देश दिया। 

सुप्रीम कोर्ट में परमबीर सिंह के वकील ने जानकारी दी है कि मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह देश से भागे नहीं हैं, वो पुलिस से छुप रहे हैं क्योंकि उन्हें अपनी जान का खतरा है। वकील ने बताया कि परमबीर सिंह भारत में ही हैं और मुंबई पुलिस से जान का खतरा होने के कारण से वे सामने नहीं आ रहे हैं। उनके वकील ने कोर्ट को बताया कि परमबीर 48 घंटे के अंदर किसी भी सीबीआई अधिकारी या कोर्ट के सामने पेश होने को तैयार है।

शीर्ष न्यायालय ने परमबीर सिंह की गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लगाते हुए मामले की अगली सुनवाई 6 सितंबर के लिए तय की है। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह को उनके खिलाफ महाराष्ट्र में दर्ज आपराधिक मामलों में गिरफ्तारी से सुरक्षा प्रदान की और उनकी याचिका पर राज्य सरकार, उसके डीजीपी और सीबीआई से जवाब मांगा।

Advertisement

बता दें कि मुंबई पुलिस कमिश्नर पद से हटाए जाने के बाद परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के तत्कालीन गृह मंत्री अनिल देशमुख पर कई आरोप लगाए थे। परमबीर सिंह ने कहा था कि देशमुख ने उनसे मुंबई के रेस्तरां और दुकानों से हर महीने 100 करोड़ रुपये की उगाही किए जाने का आदेश दिया था। पुलिस ने बताया कि उनकी तलाश की जा रही हैं, लेकिन उनका पता नहीं चल पा रहा है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: परमबीर सिंह, सुप्रीम कोर्ट, अनिल देशमुख, Parambir Singh, Supreme Court, Anil Deshmukh
OUTLOOK 22 November, 2021
Advertisement