Advertisement
03 August 2020

सुशांत सिंह राजपूत थे बायपोलर डिसऑर्डर से पीड़ित: मुंबई पुलिस

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में जांच कर रही मुंबई पुलिस ने सोमवार को बताया है कि जांच में पता चला है कि उन्हें बाइपोलर डिसऑर्डर था और वो दवाइयां ले रहे थे। मुंबई पुलिस ने डॉक्टरों के हवाले से जांच में यह बात कही है।

मुंबई के पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने मीडिया को बताया कि जांच में पता चला कि सुशांत को बायपोलर डिसऔडर था। उनके साइकेट्रिस्ट उनका इलाज कर रहे थे और वो निरंतर दवाईयां लेते थे। 'क्या परिस्थितियां थी कि उन्होंने अपनी जान ली' यही हमारा जांच का विषय है।

उन्होंने आगे कहा कि अब तक 56 लोगों के बयान दर्ज़ किए जा चुके हैं, जितने भी एंगल आ रहे हैं हम हर एंगल से जांच कर रहे हैं, चाहे वो पेशेवर प्रतिद्वंद्विता फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन या हेल्थ से संबंधित जांच हो।

Advertisement

मुंबई के पुलिस आयुक्त ने जानकारी दी कि सुशांत के पिता, तीन बहनों और जीजा का बयान 16 जून को दर्ज़ किया गया था। उस समय उन्होंने कोई संदेह नहीं उठाया और न ही उन्होंने हमारी जांच में किसी चूक के बारे में शिकायत की।

उन्होंने बताया कि बिहार पुलिस की एफआईआर में है कि सुशांत के खाते से 15 करोड़ रु. निकाले गए। जांच में हमने पाया कि उनके खाते में 18 करोड़ रु. थे, जिसमें से लगभग 4.5 करोड़ रुपये अभी भी हैं। अभी तक रिया के खाते में कोई भी पैसा ट्रांसफर नहीं हुआ है लेकिन हम विस्तार से जांच कर रहे हैं।

सिंह ने कहा कि जांच के दौरान किसी भी नेता का नाम हमारे सामने नहीं आया है।

वहीं सुशांत सिंह राजपूत मौत के मामते पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि मुंबई पुलिस सक्षम है। अगर मुंबई पुलिस जांच कर रही है तो उनके ऊपर विश्वास रखना चाहिए। जो लोग सरकार में नहीं हैं या सरकार से संबंधित नहीं है उनका जांच के बारे में टिप्पणी करना ठीक नहीं। इस मामले पर महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि मुंबई पुलिस की जांच एकदम सही दिशा में चल रही है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: SushantSinghRajputCase, सुशांत सिंह राजपूत, बायपोलर डिसऑर्डर, मुंबई पुलिस, Sushant Singh Rajput, Bipolar disorder, Mumbai Police
OUTLOOK 03 August, 2020
Advertisement