Advertisement
20 June 2018

कौन है अनुकृति वास…जिसके सिर सजा मिस इंडिया 2018 का ताज

तमिलनाडु की रहने वाली 19 वर्षीय अनुकृति वास ने 'फेमिना मिस इंडिया 2018' का खिताब जीत लिया है। कॉलेज में पढ़ाई कर रहीं अनुकृति वास ने 29 प्रतिभागियों को मात देकर मिस इंडिया का ताज अपने नाम किया है। इस प्रतियोगिता में हरियाणा की मीनाक्षी चौधरी फर्स्ट रनर अप और आंध्र प्रदेश की श्रेया राव सेकंड रनर अप रहीं।

मुंबई में हुए इस प्रतियोगिता को करण जौहर और आयुष्मान खुराना ने होस्ट किया। निर्णायकों के पैनल में बॉबी देओल, कुणाल कपूर, क्रिकेटर इरफान पठान, मलाइका अरोड़ा, और केएल राहुल मौजूद रहे। इनके अलावा 'मिस वर्ल्ड 2017' मानुषी छिल्लर भी कार्यक्रम में शामिल हुईं, जिन्होंने अनुकृति वास को मिस इंडिया का ताज पहनाया।

इस प्रतियोगिता के टॉप-5 कंटेस्टेंट बने- मिस इंडिया दिल्ली गायत्री भारद्वाज, मिस इंडिया हरियाणा मीनाक्षी चौधरी, मिस इंडिया झारखंड सेफ्टी पटेल, मिस इंडिया तमिलनाडु अनुकृति वास और मिस इंडिया आंध्र प्रदेश श्रेया राव।  दिल्ली, हरियाणा, झारखंड और आंध्र प्रदेश की प्रतिभागियों को हराकर तमिलनाडु की अनुकृति के सिर मिस इंडिया का ताज सजा।

Advertisement

अनुकृति वास तमिलनाडु की रहने वाली हैं। वह पेशे से खिलाड़ी और डांसर हैं। इसके अलावा अनुकृति फ्रेंच भाषा में बीए कर रही हैं। अनुकृति को बाइक चलाना पसंद है। वह भविष्‍य में सुपर मॉडल बनना चाहती हैं।

कार्यक्रम में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित, करीना कपूर खान और जैकलीन फर्नांडिस ने धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस से इस शाम को हसीन बनाया। अनुकृति वास इस साल मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत की अगुवाई करेंगी।

 

TAGS: Tamil Nadu, Anukreethy Vas, crowned, Miss India 2018
OUTLOOK 20 June, 2018
Advertisement