Advertisement
03 June 2021

पुलवामा में आतंकवादियों ने की भाजपा पार्षद की हत्या, एक महिला घायल

केन्द्र शासित जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में बुधवार देर शाम संदिग्ध उग्रवादियों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नगर पार्षद की हत्या कर दी और एक महिला को घायल कर दिया।

इस बीच पुलिस प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि पार्षद श्रीनगर में दो पीएसओ और एक सुरक्षित होटल आवास की सुधाव दिए जाने के बावजूद, वह बिना किसी सुरक्षा के त्राल चले गए थे।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आज देर शाम त्राल में तीन संदिग्ध आतंकवादियों ने भाजपा नगर पार्षद राकेश पंडिता पर गोली चला दी।

उन्होंने कहा, “इस घटना में पंडिता और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां भाजपा नेता को मृत घोषित कर दिया गया।”

Advertisement

उन्होंने बताया कि संदिग्ध आतंकवादी अंधेरे का फायदा उठा कर भागने में सफल रहे। सुरक्षा बलों को इलाके में भेजा गया है तथा हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है। “श्री पंडिता त्राल में अपने दोस्त से मिलने जा रहे थे।”

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: जम्मू कश्मीर, भाजपा, आतंकवादी, पुलवामा, त्राल, J&K, BJP, Terrorist, Pulwama, Tral
OUTLOOK 03 June, 2021
Advertisement