Advertisement
26 June 2020

जम्मू-कश्मीर के बिजबेहरा में सीआरपीएफ टुकड़ी पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद, बच्चे की मौत

दक्षिणी कश्मीर के बिजबेहरा इलाके में शुक्रवार को आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर हमला किया, जिसमें एक केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स(सीआरपीएफ) का जवान शहीद हो गया। आतंकी हमले में एक बच्चे की भी मौत हो गई। आतंकी सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर लगातार फायरिंग कर रहे थे।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के मुताबिक, हमले में घायल हुए सीआरपीएफ जवान ने दम तोड़ दिया। हमले में आतंकवादियों द्वारा एक बच्चा भी मारा गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, लगभग 12:10 बजे, दक्षिण कश्मीर जिले के बिजबेहरा इलाके में पदशाही बाग पुल के पास आतंकवादियों ने 90 बटालियन सीआरपीएफ की एक रोड ओपनिंग पार्टी पर गोलीबारी की। उन्होंने कहा कि हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान घायल हो गया। बाद में जवान की मौत हो गई।

Advertisement

वहीं इससे पहले त्राल में हुए मुठभेड़ में शुक्रवार को ही सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया था। यह मुठभेड़ गुरुवार रात से ही चल रही थी। मुठभेड़ में दो आतंकियों की लाश बरामद की गई है, तीसरे की तलाश की जा रही है। त्राल में भी मुठभेड़ के दौरान सेना का एक जवान और एक पुलिसकर्मी घायल हो गया था। फिलहाल, सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

TAGS: CRPF jawan, A child, killed, terrorists attack, JK, Anantnag
OUTLOOK 26 June, 2020
Advertisement