Advertisement
13 October 2021

कोरोना के नए मामलो में गिरावट जारी, बीते दिन 18 हजार से भी कम आए केस, 226 लोगों ने गंवाई जान

पीटीआइ

देश में अक्टूबर महीने की शुरुआत में कोरोना महामारी के नए मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 18 हजार से भी कम यानी 15,823 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 226 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा इसी दौरान 22,844 लोग रिकवर हुए हैं। इसके साथ ही एक्टिव केसों की संख्या तेजी से कम होते हुए 2,07,653 ही रह गई है। यह आंकड़ा बीते 214 दिनों में सबसे है। देश में कोरोना का रिकवरी रेट तेजी से बढ़ते हुए 98.06% हो गया है। अब तक देश में कोरोना संक्रमण से 3,33,42,901 लोग रिकवर हो चुके हैं।

कोरोना के नए केसों की रफ्तार जिस तरह से कम हो रही है, उससे आने वाले दिनों में संक्रमण से जीतने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। इसी साल अप्रैल और मई के दौरान कोरोना केसों के कहर को देखते हुए अब स्थिति काफी अच्छी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में भारत में 15,823 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए गए। 22,844 ठीक हुए और 226 लोगों की मौत दर्ज की गई।

Advertisement

कुल मामले: 3,40,01,743

सक्रिय मामले: 2,07,653

कुल रिकवरी: 3,33,42,901

कुल मृतक संख्या: 4,51,189

कुल टीकाकरण: 96,43,79,212

 

कोरोना टीकों की यह रफ्तार कोरोना के खिलाफ जंग में उत्साह बढ़ाने वाली है। बता दें कि केंद्र सरकार ने इस साल के अंत तक सभी वयस्कों को कोरोना टीका लगाने का ऐलान किया है। वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत इसी साल 15 जनवरी को हुई थी। तब से अब तक देश में इतनी बड़ी संख्या में टीके लगना कोरोना के खिलाफ जंग में एक बड़ी बढ़त है। गौरतलब है कि फेस्टिव सीजन से पहले कोरोना से मिली राहत ने बाजार की उम्मीदें भी परवान चढ़ा दी हैं। दिवाली के आसपास इससे बाजार में रौनक बढ़ सकती है। इससे इकॉनमी को रफ्तार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है और बीते दो तिमाहियों के आंकड़े भी इसका संकेत देते हैं।

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Corona Virus, Covid19, India, CoronaindiaUpdates
OUTLOOK 13 October, 2021
Advertisement